बांदा। जनपद बांदा के बबेरू थाना क्षेत्र के मुरवल गांव में सनसनीखेज घटना सामने आई है। बुरी नीयत से घर में घुसे एक अधेड़ व्यक्ति की युवती ने फरसा मारकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि अधेड़ व्यक्ति सूना घर पाकर अंदर घुसा और घर में अकेली युवती को देखकर उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। युवती द्वारा विरोध करने पर आरोपी जबरदस्ती पर उतर आया।
खुद को बचाने के लिए युवती ने पास में रखा फरसा उठाकर अधेड़ पर कई वार कर दिए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही बबेरू थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त फरसा बरामद कर लिया है।
पुलिस ने हत्यारोपित युवती को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटना के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मामला बबेरू थाना क्षेत्र के मुरवल गांव का है।
बांदा -बुरी नीयत से घर में घुसे अधेड़ की युवती ने फरसा मारकर की हत्या
Published On:
Date:








