बम की सूचना से लखनऊ एयरपोर्ट पर मचा हड़कंप, दिल्ली–बागडोगरा फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग

By Liberal Media

Updated On:

Date:

Lucknow | Liberal Media

रविवार सुबह लखनऊ एयरपोर्ट पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब दिल्ली से बागडोगरा जा रहे एक यात्री विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार, विमान के अंदर बम होने की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा कारणों से उसे लखनऊ एयरपोर्ट पर उतारने का फैसला लिया गया।

जानकारी के मुताबिक, उड़ान के दौरान विमान के बाथरूम में टिशू पेपर पर बम होने की सूचना लिखी मिली थी, जिसे किसी यात्री ने देख लिया और तुरंत क्रू मेंबर को इसकी जानकारी दी। इसके बाद डीजीसीए को सूचना दी गई और नजदीकी एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग का निर्णय लिया गया। सुबह करीब 9:15 बजे विमान को लखनऊ एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतार लिया गया।

विमान के लैंड होते ही बम निरोधक दस्ता, फायर ब्रिगेड, मेडिकल टीम और अन्य सुरक्षा एजेंसियां मौके पर पहुंच गईं और विमान को घेर लिया गया। विमान में सवार 237 यात्रियों और क्रू मेंबर्स को सुरक्षित बाहर निकालकर उनकी स्क्रीनिंग की गई। बम निरोधक दस्ते द्वारा विमान के अंदर गहन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights