बलिया के सुखपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत धरहरा गांव के पास तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। देर रात करीब 11:30 बजे सुखपुरा से बलिया जा रही मारुति सुजुकी 800 कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक मकान में जा घुसी। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना मिलते ही सुखपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल बलिया में भर्ती कराया गया है। CO नगर के अनुसार मौके पर शांति व्यवस्था बनी हुई है और मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।








