बलिया की चांदनी गुप्ता बनीं ‘मिस पूर्वांचल’, क्षेत्र का नाम किया रोशन

By Liberal Media

Published On:

Date:

जनपद बलिया की बेटी चांदनी गुप्ता ने वाराणसी में आयोजित यूथ क्लब सोसाइटी की प्रतियोगिता में ‘मिस पूर्वांचल’ का खिताब जीतकर न सिर्फ अपने जिले बल्कि पूरे पूर्वांचल का नाम रोशन किया है।
इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में पूर्वांचल के विभिन्न जिलों से आई प्रतिभागियों के बीच चांदनी गुप्ता ने अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास और व्यक्तित्व के दम पर निर्णायकों का दिल जीता। उनकी इस उपलब्धि से बलिया सहित पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है।
चांदनी की इस सफलता को युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बताया जा रहा है। क्षेत्र के गणमान्य लोगों, सामाजिक संगठनों और युवाओं ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights