बलिया: 17.50 करोड़ के पुल निर्माण में अनियमितता, पूर्व मंत्री ने किया स्थलीय निरीक्षण

By Liberal Media

Published On:

Date:

बलिया। चितबड़ागांव से पक्का कोट सहित लगभग 25 गांवों को जोड़ने वाले 17.50 करोड़ रुपये की लागत वाले पुल निर्माण में अनियमितताओं के आरोप लगे हैं। वर्ष 2021 में स्वीकृत इस पुल का निर्माण दिसंबर 2023 तक पूरा होना था, लेकिन परियोजना विवादों में घिरी रही।

स्थानीय शिकायत के बाद रविवार दोपहर करीब 1 बजे फेफना के पूर्व विधायक एवं पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी, सेतु निगम के अधिकारियों के साथ निर्माण स्थल पर पहुंचे और निरीक्षण किया। उन्होंने आरोप लगाया कि पुल की स्वीकृत लंबाई 181 मीटर की जगह 178 मीटर रखी गई है, साथ ही एप्रोच मार्ग और पिलर निर्माण में मानकों की अनदेखी हुई है।

पूर्व मंत्री ने यह भी कहा कि नगर पंचायत से बिना एनओसी लिए छितेश्वर नाथ मंदिर जाने वाले मार्ग को बंद कर दिया गया, जिससे स्थानीय लोगों में रोष है। इस पर पीडब्ल्यूडी मंत्री को शिकायत की गई और निर्माण कार्य तत्काल रोकने व उच्चस्तरीय जांच के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights