बक्सर ने बहराइच को 4-0 से दी करारी शिकस्त, अगले दौर में किया प्रवेश

By Liberal Media

Published On:

GORAKHPUR
LIBERAL MEDIA

गोला गोरखपुर क्षेत्र के गांधी इंटर कॉलेज महुआपार के खेल मैदान पर आयोजित वीरेंद्र प्रताप शाही स्मारक अखिल भारतीय फुटबॉल प्रतियोगिता के दूसरे दिन बहराइच और बक्सर की टीमों के बीच मुकाबला खेला गया। मैच में बक्सर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बहराइच को 4-0 से पराजित कर अगले दौर में अपनी जगह पक्की की।

रविवार को खेले गए इस मुकाबले में बक्सर की ओर से अनिकेत ने 21वें मिनट में पहला गोल किया। इसके बाद अली असगर ने 28वें मिनट में गोल दागकर बढ़त मजबूत की। दूसरे हाफ में मनोज ने 18वें और 20वें मिनट में लगातार दो गोल कर टीम को 4-0 की निर्णायक जीत दिलाई।

दिन का दूसरा मैच दिल्ली और मेरठ की टीमों के बीच खेला गया, जिसमें दिल्ली ने मेरठ को 2-1 से हराया। प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि देवरिया विधायक शलभमणि त्रिपाठी एवं बड़हलगंज ब्लॉक प्रमुख रामआशीष राय ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया।

मैच की कमेंट्री मुन्ना शाही और राज प्रकाश शाही ने की।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights