बजरंगदल शौर्य संकल्पन कार्यक्रम संपन्न, पदयात्रा के माध्यम से दिया संगठन और सांस्कृतिक चेतना का संदेश

By Liberal Media

Published On:

Date:

बलिया। विश्व हिंदू परिषद (VHP) और बजरंग दल के संयुक्त तत्वावधान में क्षेत्र में “बजरंगदल शौर्य संकल्पन” कार्यक्रम का आयोजन बड़ी उत्साह और अनुशासन के साथ सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भगवा ध्वज के साथ सड़कों पर उतरकर संगठन की एकता, अनुशासन और सांस्कृतिक चेतना का संदेश दिया। कार्यक्रम के तहत कार्यकर्ताओं ने राधिका मैरिज हाल से पदयात्रा की शुरुआत की। हाथों में बैनर और झंडे लिए यह पदयात्रा पूरे नगर का भ्रमण करते हुए निर्धारित स्थान पर सम्पन्न हुई। बैनरों पर धर्म, राष्ट्र और गौमाता की रक्षा जैसे मुद्दों को प्राथमिकता के साथ दर्शाया गया, वहीं संगठनात्मक एकजुटता को भी प्रमुखता से प्रस्तुत किया गया।
“शौर्य संकल्पन” का मुख्य उद्देश्य युवाओं को संगठन से जोड़ना, उनमें राष्ट्रभक्ति की भावना को सुदृढ़ करना और सामाजिक मुद्दों के प्रति जागरूकता फैलाना बताया गया। पूरे आयोजन में प्रतिभागियों ने शांतिपूर्ण एवं अनुशासित तरीके से अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। आयोजन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था भी सुदृढ़ रही, जिससे यातायात और जनजीवन पर कोई विशेष असर नहीं पड़ा। मौके पर प्रभारी निरीक्षक मूलचंद चौरसिया, चौकी प्रभारी अश्वनी कुमार मिश्र तथा एसआई रामशकल यादव पुलिस बल के साथ तैनात रहे और पूरे कार्यक्रम को शांतिपूर्ण तरीके से संचालित कराया।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights