केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को बजट 2026-27 पेश करने के अवसर पर मैजेंटा-पर्पल रंग की तमिलनाडु में बनी कांजीवरम साड़ी पहनकर संसद पहुंचीं। हिंदुस्तानी परंपरा में मैजेंटा रंग को शक्ति, संकल्प और शुभ शुरुआत का प्रतीक माना जाता है, जबकि पर्पल रंग गरिमा और आत्मविश्वास दर्शाता है।
साड़ी पर किया गया गोल्ड ज़री वर्क इसे औपचारिक और उत्सवपूर्ण रूप देता है। यह पारंपरिक परिधान भारत की समृद्ध हथकरघा और बुनाई कला की झलक भी प्रस्तुत करता है। माना जा रहा है कि बजट जैसे महत्वपूर्ण अवसर पर इस रंग और साड़ी का चयन सकारात्मकता और मजबूती के संदेश के रूप में देखा जा रहा है।
बजट लुक के लिए निर्मला सीतारमण ने क्यों चुनी मैजेंटा-पर्पल कांजीवरम साड़ी?
Published On:
Date:














