पुलिस को देखते ही बदमाशों ने की फायरिंग, 15 हजार का इनामिया बदमाश अपनी ही गोली से घायल

By Liberal Media

Published On:

Date:

मऊ। कोपागंज थाना क्षेत्र के अदरी इलाके में पुलिस को देखते ही तीन बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान फायरिंग में 15 हजार रुपये का इनामिया बदमाश शिवा यादव अपनी ही गोली से घायल हो गया। गोली उसके शरीर के पिछले हिस्से में लगी है।

घटना के बाद मौके से दो बदमाश फरार हो गए, जबकि घायल बदमाश शिवा यादव को पुलिस ने मौके से पकड़ लिया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल से रेफर कर दिया।

सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक और क्षेत्राधिकारी जिला अस्पताल पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली। पुलिस के अनुसार बदमाश शिवा यादव पर जनपद के सात थानों में करीब 15 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

फिलहाल पुलिस फरार बदमाशों की तलाश में दबिश दे रही है और मामले की जांच जारी है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights