उत्तर प्रदेश को मिली बड़ी सौगात, गोरखपुर–शामली ग्रीन एक्सप्रेस-वे को मिली मंजूरी

By Liberal Media

Published On:

Date:

उत्तर प्रदेश को एक बड़ी विकासात्मक सौगात मिलने जा रही है। गोरखपुर से शामली तक प्रस्तावित लगभग 700 किलोमीटर लंबा गोरखपुर–शामली ग्रीन एक्सप्रेस-वे प्रदेश को पूरब से पश्चिम तक जोड़ने का काम करेगा। इस महत्वपूर्ण परियोजना की जानकारी बीसलपुर विधायक विवेक वर्मा ने दी और जनता को इसके लिए बधाई दी।
विधायक विवेक वर्मा के अनुसार यह 6 लेन का ग्रीन एक्सप्रेस-वे होगा, जिसमें आपातकालीन लैंडिंग रनवे की भी व्यवस्था रहेगी। यह एक्सप्रेस-वे बीसलपुर क्षेत्र से होकर गुजरेगा, जिसमें ईटगांव और जोगीठेर प्रमुख रूप से शामिल हैं। इस परियोजना से व्यापार, उद्योग और आवागमन को नई दिशा मिलेगी।

मिली जानकारी के अनुसार एक्सप्रेस-वे की शुरुआत गोरखपुर से होगी और यह पूर्वी उत्तर प्रदेश के महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच से होते हुए मध्य यूपी के लखनऊ, सीतापुर, लखीमपुर, हरदोई और पश्चिमी यूपी के पीलीभीत, बरेली, मुरादाबाद, बिजनौर, मेरठ होते हुए शामली तक जाएगा। इस परियोजना की डीपीआर (डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट) तैयार हो चुकी है

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights