बड़े लाट साहब जुलूस मार्ग का प्रशासनिक अधिकारियों ने किया संयुक्त निरीक्षण

By Liberal Media

Published On:

Date:

Shahjahanpur| Liberal media

शाहजहाँपुर। आगामी परंपरागत बड़े लाट साहब जुलूस को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से एसपी के निर्देशन में नगर आयुक्त विपिन मिश्रा , एडीएम प्रशासन एवं सीओसिटी द्वारा थाना कोतवाली एवं थाना सदर बाजार क्षेत्रान्तर्गत प्रस्तावित जुलूस मार्ग का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जुलूस मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, बैरिकेडिंग, संवेदनशील स्थलों की पहचान, भीड़ नियंत्रण, पार्किंग व्यवस्था तथा आपातकालीन सेवाओं की उपलब्धता का जायजा लिया। साथ ही प्रमुख चौराहों, तिराहों एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए।
अधिकारियों ने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि जुलूस के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो और आमजन को किसी असुविधा का सामना न करना पड़े।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights