बदायूं एसएसपी ने 92 पुलिसकर्मियों का किया तबादला

By Liberal Media

Published On:

Date:

बदायूं के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने देर रात 92 पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया है। यह तबादले पुलिस स्थापना बोर्ड की सिफारिश पर किए गए हैं।

तबादला सूची में उपनिरीक्षक, मुख्य आरक्षी, आरक्षी, कंप्यूटर ऑपरेटर, स्वाट टीम और डायल 112 से जुड़े कर्मी शामिल हैं। जनपद के लगभग सभी थानों—बिसौली, मुजरिया, कादर चौक, सहसवान, इस्लामनगर, बिल्सी, जरीफनगर, कुंवरगांव, वजीरगंज, हजरतपुर और उझानी—में नियुक्त पुलिसकर्मियों को इधर से उधर किया गया है।

पुलिस प्रशासन के अनुसार, यह कदम कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के उद्देश्य से उठाया गया है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights