बदायूं। पुलिस मुख्यालय लखनऊ के आदेश के अनुसार जनपद बदायूं के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. बृजेश कुमार सिंह को सेलेक्शन ग्रेड प्रदान किया गया है। इस अवसर पर बरेली जोन कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में अपर पुलिस महानिदेशक बरेली जोन रमित शर्मा एवं पुलिस उप महानिरीक्षक बरेली परिक्षेत्र अजय कुमार साहनी ने उन्हें रैंक प्रतीक चिन्ह व कॉलर बैंड लगाकर प्रोन्नति की बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। सेलेक्शन ग्रेड मिलने पर पुलिस विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं शहर के गणमान्य नागरिकों ने एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।
बदायूं एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह को मिला सेलेक्शन ग्रेड
Published On:
Date:








