बदायूं के अजय पाल नेपाल में लहराएंगे भारत का परचम

By Liberal Media

Published On:

Date:

बदायूं | LIBERAL MEDIA
(आशुतोष शर्मा)
न्यूज़ :
जनपद बदायूं के ताइक्वांडो खिलाड़ी अजय पाल सिंह नेपाल की राजधानी काठमांडू में भारत का प्रतिनिधित्व करते नजर आएंगे। अजय पाल सिंह का चयन चतुर्थ माउंट एवरेस्ट क्योरुगी एवं द्वितीय पूमसे (जी-1) ओपन इंटरनेशनल ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए हुआ है।
जिला ताइक्वांडो संघ बदायूं के अध्यक्ष मेहंदी रता ने बताया कि यह अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता 18 से 20 फरवरी 2026 तक काठमांडू स्थित त्रिपुरेश्वरी दशरथ रंगशाला इंडोर हॉल में आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता में विभिन्न देशों के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।
अजय पाल सिंह ने इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। वह प्रतिदिन कड़ा अभ्यास कर रहे हैं, ताकि उत्कृष्ट प्रदर्शन कर देश और जनपद का नाम रोशन कर सकें।
अजय पाल सिंह के चयन से बदायूं के खेल प्रेमियों और ताइक्वांडो खिलाड़ियों में हर्ष का माहौल है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights