कटघर क्षेत्र में हाईटेंशन लाइन गिरने से बड़ा हादसा टला

By Liberal Media

Published On:

Date:

मुरादाबाद। कटघर थाना क्षेत्र के गोविन्द नगर इलाके में रविवार शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब सड़क किनारे खड़ी एक कार पर अचानक 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन गिर गई। लाइन गिरते ही कार में आग लग गई और कुछ ही पलों में वाहन धू-धू कर जलने लगा। गनीमत रही कि समय रहते लोगों की सतर्कता और फायर ब्रिगेड की त्वरित कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गोविन्द नगर गली नंबर-5 निवासी राजेन्द्र गुप्ता की कार संख्या UP16 U 9593 रविवार शाम करीब 5 बजे प्रभात मार्केट स्थित डॉ. वी.के. कश्यप के क्लीनिक के पास खड़ी थी। इसी दौरान ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन अचानक टूटकर सीधे कार पर गिर गई, जिससे आग भड़क उठी। आग की लपटें देख आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया।

स्थानीय लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम और कटघर पुलिस मौके पर पहुंची।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights