माघ मेले की छवि खराब करने के लिए ढोंगी बाबा का फर्जी वीडियो, मिलियन व्यूज के बाद आरोपी जेल

By Liberal Media

Published On:

Date:

सोशल मीडिया पर व्यूज और फॉलोअर्स बढ़ाने की होड़ में फर्जीवाड़ा करने का एक चौंकाने वाला मामला प्रयागराज से सामने आया है। माघ मेले की छवि खराब करने के उद्देश्य से ढोंगी बाबा का फर्जी वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया गया।
पुलिस के अनुसार प्रदीप साहू और चंदन कुमार ने पहले से योजना बनाकर माघ मेला क्षेत्र में वीडियो शूट किया। चंदन को साधु का रूप दिया गया और लोगों को टीका लगाते हुए वीडियो बनाया गया। वीडियो के दौरान जानबूझकर उससे गायत्री मंत्र पूछा गया, जिसे न बताने और आधार कार्ड मांगे जाने पर भागने का दृश्य दिखाया गया।
इस फर्जी वीडियो को इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया गया, जो कुछ ही समय में मिलियन व्यूज तक पहुंच गया। वीडियो के वायरल होते ही पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया। साइबर सेल की मदद से इंस्टाग्राम आईडी ट्रेस कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
जांच में सामने आया कि आरोपी प्रदीप साहू के अकाउंट पर पहले से भी इस तरह के भ्रामक वीडियो मौजूद हैं।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights