बागपत। जिले में आस्था और अंधविश्वास की एक अनोखी तस्वीर सामने आई है, जहां ‘सिगरेट वाले बाबा’ के दरबार में धुएं को इलाज मानकर लोग अपने दुख-दर्द दूर कराने पहुंच रहे हैं। बाबा सिगरेट का कश लेते हुए भजन की धुन और रहस्यमयी अदाओं के साथ इलाज का दावा करते हैं, जिसे लोग चमत्कार मान रहे हैं।
बिना किसी चिकित्सकीय प्रमाण के धुएं को उपचार बताकर श्रद्धालुओं से रुपये लिए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि ₹100 में सामान्य दर्शन और ₹500 में तुरंत राहत का दावा किया जाता है। इस पूरे मामले ने आस्था की आड़ में अंधविश्वास और आर्थिक शोषण को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।








