बागपत: 50-50 हजार के दो इनामी बदमाशों से पुलिस मुठभेड़, एक घायल

By Liberal Media

Published On:

Date:

बागपत जनपद में देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में पुलिस ने 25-25 हजार रुपये के इनामी दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए बदमाशों की पहचान प्रदीप बावरिया और मोंटू बावरिया, निवासी हापुड़ जनपद के रूप में हुई है।

17 दिसंबर को थाना बिनोली क्षेत्र के खपराना गांव में एक मकान से बक्सा चोरी कर उसमें रखे सोने-चांदी के गहने चोरी होने की सूचना मिली थी, जिसके खुलासे में पुलिस जुटी हुई थी। देर रात बरनावा-पुरा महादेव कांवड़ मार्ग पर चेकिंग के दौरान बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश प्रदीप के पैर में गोली लगी, जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि उसके साथी मोंटू को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से चोरी की कान की बालियां, गले का हार, अंगूठी, 2500 रुपये नकद और एक तमंचा बरामद किया है।

एसपी सूरज कुमार रॉय ने बताया कि दोनों अभियुक्त फरार थे और इनके खिलाफ हत्या, लूट और डकैती समेत कुल 21 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights