गोला, गोरखपुर। उपनगर गोला स्थित वीएसएवी इंटरमीडिएट कॉलेज अतरौरा के खेल मैदान में आयोजित स्वर्गीय देवनारायण यादव डबल बाइक क्रिकेट प्रतियोगिता का रविवार को फाइनल मुकाबला खेला गया। फाइनल मैच बीटू इलेवन रानीपुर और खोराबार क्रिकेट टीम के बीच हुआ, जिसमें बीटू इलेवन रानीपुर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ट्रॉफी अपने नाम कर ली।
टॉस जीतकर बीटू इलेवन रानीपुर की टीम ने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। 12-12 ओवरों के इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए खोराबार की टीम 10.2 ओवर में मात्र 80 रन पर ऑलआउट हो गई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बीटू इलेवन रानीपुर की टीम ने बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए सिर्फ 5वें ओवर में ही 7 विकेट से 81 रन बनाकर मैच जीत लिया। जीत के बाद खिलाड़ियों ने पूरे मैदान में घूमकर उत्साहपूर्वक जश्न मनाया।
फाइनल मैच के मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य आलोक गुप्ता तथा विशिष्ट अतिथि भोजपुरी गायक स्टार पवन परदेशी रहे। अतिथियों ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया।














