लखनऊ
LIBERAL MEDIA
राजधानी लखनऊ के इस्माइलगंज द्वितीय वार्ड स्थित शिवपुरी कॉलोनी (कमता) में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा मामले में एक महिला को आवारा कुत्तों ने दौड़ाकर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद कॉलोनी में दहशत का माहौल है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि शिवपुरी कॉलोनी में आवारा कुत्तों की संख्या काफी बढ़ चुकी है। कुत्तों के खौफ के चलते बच्चे और बुजुर्ग घरों से बाहर निकलने में डर रहे हैं। आरोप है कि पिछले दो महीनों में कॉलोनी के आधे से ज्यादा लोग आवारा कुत्तों का शिकार बन चुके हैं, लेकिन अब तक नगर निगम की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।
निवासियों ने नगर निगम और संबंधित अधिकारियों से जल्द से जल्द आवारा कुत्तों को पकड़वाने और कॉलोनी को इस समस्या से निजात दिलाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो कोई बड़ा हादसा हो सकता है।









