आवारा गाय के हमले से महिला की मौत, तीन अन्य घायल

By Liberal Media

Published On:

Date:

Budaun | Liberal Media उसावां थाना क्षेत्र में आवारा गाय के हमले से एक महिला की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना कस्बा कटरा सहादतगंज की है, जहां खेतों में काम कर रहे लोगों पर अचानक आवारा गाय ने हमला कर दिया।

हमले में कटरा सहादतगंज के मजरा इटौआ निवासी सुनीता (55) पत्नी रामनिवास गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें इलाज के लिए बदायूं जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। अन्य घायलों में मंजीता (30) पत्नी ओमवीर, राजीव (33) पुत्र सुखलाल और कनिष्क (12) पुत्र राजवीर शामिल हैं, जिनका जिला अस्पताल में इलाज जारी है।

बताया जा रहा है कि आवारा गाय ने खेतों में सभी को घेर लिया और पटक-पटक कर घायल कर दिया। मौके पर मौजूद लोगों ने लाठी-डंडों की मदद से किसी तरह गाय को भगाया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलने पर थाना उसहैत पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली।

स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में आवारा पशुओं की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights