अवैध रूप से रह रहे 38 बांग्लादेशी आज आगरा से डिपोर्ट के लिए रवाना

By Liberal Media

Published On:

Date:

आगरा से बड़ी खबर सामने आई है। अवैध तरीके से भारत में रह रहे 38 बांग्लादेशी नागरिकों को डिपोर्ट करने की प्रक्रिया के तहत आज आगरा से रवाना किया गया। इनमें 15 पुरुष, 12 महिलाएं और अन्य में बच्चे शामिल हैं। कुछ बच्चे बाल संरक्षण गृह में निरुद्ध थे, जिन्हें आवश्यक प्रक्रिया के बाद शामिल किया गया।

मामला 5 फरवरी 2023 का है, जब थाना सिकंदरा क्षेत्र में अवैध रूप से झुग्गी बनाकर रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इस संबंध में मुकदमा संख्या 94/23 दर्ज कर सभी को जेल भेजा गया था। तीन साल की सजा पूरी होने के बाद अब इन सभी को डिपोर्ट किया जा रहा है।

इन अवैध बांग्लादेशियों में एक हिंदू व्यक्ति गोविंदो भी शामिल है। आगरा पुलिस द्वारा सभी को कोलकाता स्थित डिटेंशन सेंटर ले जाया जा रहा है, जहां उन्हें BSF के सुपुर्द किया जाएगा। इसके बाद BSF द्वारा इन्हें बांग्लादेश बॉर्डर पार भेजा जाएगा।

आगरा पुलिस को BSF की ओर से 13 जनवरी की तिथि सुपुर्दगी के लिए निर्धारित की गई थी।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights