महराजगंज। भारत–नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर स्थित इमीग्रेशन चेक पोस्ट पर चेकिंग के दौरान पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने एक श्रीलंकाई नागरिक को गिरफ्तार किया है। आरोपी अवैध रूप से भारत में प्रवेश कर नेपाल जाने की फिराक में था।
जांच में सामने आया है कि युवक समुद्री मार्ग के जरिए अवैध रूप से भारत में घुसपैठ कर चुका था। इमीग्रेशन जांच के दौरान दस्तावेज संदिग्ध पाए जाने पर उसे हिरासत में लिया गया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियां उससे पूछताछ कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई हैं।









