अवैध पिस्टल फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार, एक फरार

By Liberal Media

Published On:

Date:

मेरठ | Liberal Media
थाना लोहिया नगर पुलिस ने अवैध हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए बड़ी कार्रवाई की है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने छापेमारी कर मौके से भारी मात्रा में अवैध हथियार और पिस्टल बनाने का सामान बरामद किया।
पुलिस ने छापे के दौरान सात बनी और अधूरी पिस्टल, नाल, मैगजीन सहित पिस्टल बनाने में प्रयुक्त औजार और मशीनें बरामद की हैं। इस दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है, जबकि एक अभियुक्त मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे बाजार में मांग के अनुसार अवैध पिस्टल 40 से 50 हजार रुपये में बेचते थे। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights