बरेली | LIBERAL MEDIA
बरेली में अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची टीम पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। खनन रोकने के दौरान आरोपियों ने अधिकारियों की गाड़ी पर पथराव कर दिया और ट्रैक्टर-ट्रॉली छुड़ाने का प्रयास किया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
जानकारी के अनुसार, खनन टीम मिट्टी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को रोकने पहुंची थी। इसी दौरान कुछ लोग कार से मौके पर पहुंचे और टीम के साथ हाथापाई करने लगे। आरोप है कि हमलावरों ने टीम को करीब पांच किलोमीटर तक दौड़ाया, जिससे अधिकारियों को अपनी जान बचाकर भागना पड़ा।
कार्रवाई के दौरान टीम ने अवैध खनन में लगी तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली को सीज कर दिया है। पुलिस ने मामले में छह आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
डीएम बरेली अविनाश सिंह ने बताया कि अवैध खनन में लिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और हमलावरों पर एनएसए के तहत कार्रवाई भी की जाएगी।
अधिकारियों का कहना है कि अवैध खनन के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और दोषियों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा।
अवैध खनन रोकने गई टीम पर हमला, वीडियो वायरल
Published On:
Date:








