तेज रफ्तार डंपर ने ऑटो को मारी टक्करऑटो चालक की दर्दनाक मौत, तीन सवारियां घायलएनएच-34 पर दो किलोमीटर तक घसीटता रहा ऑटो

By Liberal Media

Published On:

Date:

हमीरपुर। सुमेरपुर थाना क्षेत्र के एनएच-34 पर तेज रफ्तार डंपर ने ऑटो रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद डंपर ऑटो को करीब दो किलोमीटर तक घसीटता ले गया, जिससे ऑटो चालक की सड़क पर घिसटने से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

हादसे में ऑटो सवार चार लोगों में से एक की मौत हो गई, जबकि तीन सवारियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायलों में एक की हालत नाजुक होने पर उसे कानपुर रेफर किया गया है, जबकि दो अन्य को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया।

बताया जा रहा है कि डंपर चालक घटना के बाद वाहन को सीधे थाने के सामने रोककर कूदते हुए थाने के अंदर घुस गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights