ऑस्ट्रेलिया के बॉन्डी बीच में हुए आतंकी हमले को लेकर अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। ट्रंप ने इस हमले की निंदा करते हुए इसे एक भयावह और स्पष्ट रूप से यहूदी विरोधी आतंकवादी कृत्य बताया।
उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाएं मानवता के खिलाफ हैं और सभ्य समाज में इनके लिए कोई जगह नहीं हो सकती। ट्रंप ने उस बहादुर शख्स की भी सराहना की, जिसने जान की परवाह किए बिना हमलावर से बंदूक छीनकर कई लोगों की जान बचाई।
ट्रंप ने कहा, “उस साहसी व्यक्ति ने आगे बढ़कर बड़ी संख्या में जिंदगियां बचाईं, यह सच्ची बहादुरी का उदाहरण है।”
घटना के बाद ऑस्ट्रेलिया में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं और हमले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच जारी है।
ऑस्ट्रेलिया आतंकी हमले पर डोनाल्ड ट्रंप का बयान, बोले– यह घृणा से भरा कायराना हमला
Published On:
Date:














