औरैया में सड़क हादसा—कानपुर में तैनात आरक्षी की पत्नी की मौत, कंटेनर चालक फरार

By Liberal Media

Published On:

Date:

औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाइवे भाऊपुर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में कानपुर पुलिस में तैनात आरक्षी की पत्नी शिवी राजावत की मौत हो गई। आरक्षी अपनी पत्नी के साथ बुलेट से ड्यूटी के लिए कानपुर जा रहा था, तभी पीछे से आए कंटेनर ने जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर में पत्नी की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि हादसे के बाद कंटेनर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कंटेनर को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचित किया।

सीओ अशोक कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर अभियोग पंजीकृत कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

रिपोर्ट — सलिल द्विवेदी, औरैया

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights