मऊ | लिबरल मीडिया
एंकर: बहुजन समाज पार्टी के सांसद अतुल राय का 44वां जन्मदिन मऊ जिला अस्पताल में सेवा भावना के साथ मनाया गया। हर वर्ष की भांति इस बार भी जन्मदिन के अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन कर समाज को मानवता का संदेश दिया गया।
वीओ: जिला अस्पताल परिसर में आयोजित रक्तदान शिविर में सांसद अतुल राय के प्रतिनिधि सहित बड़ी संख्या में समर्थक और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में युवाओं ने बढ़-चढ़कर रक्तदान किया। जन्मदिन के मौके पर कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं भी दीं।
अस्पताल प्रशासन ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन जरूरतमंद मरीजों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होते हैं। रक्त की कमी से जूझ रहे मरीजों को ऐसे शिविरों से बड़ी राहत मिलती है।
सांसद प्रतिनिधि गोपाल राय ने कहा कि जन्मदिन को केवल उत्सव के रूप में नहीं, बल्कि सेवा के रूप में मनाया गया है।
अतुल राय का 44वां जन्मदिन सेवा भावना के साथ मनाया गया, रक्तदान शिविर में उमड़ी भीड़
Published On:
Date:








