अतिक्रमण हटाने के दौरान पोकलैंड मशीन पर गिरा मकान, चालक घायल

By Liberal Media

Published On:

Date:

बांदा | LIBERAL MEDIA

ब्रेकिंग न्यूज : बांदा जनपद के बबेरू कस्बे में चल रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान बड़ा हादसा होते-होते टल गया। अतिक्रमण हटाने के दौरान एक पूरा मकान अचानक पोकलैंड मशीन के ऊपर गिर पड़ा, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

घटना का लाइव वीडियो भी सामने आया है। हादसे में पोकलैंड मशीन का चालक घायल हो गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी सौरभ सिंह और उप जिलाधिकारी ने तत्परता दिखाते हुए चालक को जेसीबी मशीन की मदद से सुरक्षित बाहर निकलवाया और इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। घायल चालक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना के बाद स्थानीय व्यापारियों ने तहसील प्रशासन और पीडब्ल्यूडी विभाग को जिम्मेदार ठहराया है। व्यापारियों का आरोप है कि अतिक्रमण हटाओ अभियान लापरवाहीपूर्ण तरीके से चलाया जा रहा है, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।

फिलहाल प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुट गया है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights