मकर संक्रांति पर श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई आस्था की डुबकी

By Liberal Media

Published On:

Date:

बदायूं। मकर संक्रांति के पावन पर्व पर जनपद के कछला अटेना गंगा घाट पर श्रद्धालुओं ने गंगा में स्नान कर पुण्य अर्जित किया। प्रातः काल से ही गंगा घाट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। स्नान के उपरांत भक्तों ने हवन, पूजन कर दान-पुण्य किया।

सूर्य देव के उत्तरायण होने के अवसर पर मनाए जाने वाले इस पर्व पर कड़ाके की ठंड, घना कोहरा और सर्द हवाओं के बावजूद श्रद्धालु बड़ी संख्या में गंगा स्नान के लिए पहुंचे। स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने सूर्य को अर्घ्य देकर परिवार की सुख-समृद्धि और मंगल की कामना की।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मकर संक्रांति के दिन गंगा स्नान और दान का विशेष महत्व होता है। इसी क्रम में श्रद्धालुओं ने गर्म वस्त्र, खिचड़ी, तिल, लड्डू आदि का दान किया। गंगा घाट पर पूरे दिन श्रद्धा और आस्था का माहौल बना रहा।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights