नईदिल्ली। लोकसभा में AIMIM सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से मांग की है कि आतंकी हाफिज सईद, मसूद अजहर और ज़कीउर रहमान लखवी को भारत लाया जाए। उन्होंने कहा कि जैसे अमेरिका ने वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को लाने की कार्रवाई की थी, उसी तरह इन आतंकियों को भी ‘ऑपरेशन इंसाफ’ के तहत भारत लाया जाना चाहिए।
ओवैसी ने सदन में कहा कि जब तक इन आरोपित आतंकियों को भारत लाकर न्यायिक प्रक्रिया के तहत सजा नहीं दी जाती, तब तक पीड़ितों को वास्तविक न्याय नहीं मिल पाएगा। उन्होंने सरकार से इस दिशा में ठोस कूटनीतिक और कानूनी कदम उठाने की मांग की।
सदन में उनके बयान के बाद इस मुद्दे पर राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है। सरकार की ओर से इस पर आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार है।
असदुद्दीन ओवैसी ने लोकसभा में उठाया आतंकियों को भारत लाने का मुद्दा
Published On:
Date:








