असामाजिक तत्वों ने प्राचीन रामलीला मैदान के झंडी स्थल को किया क्षतिग्रस्त

By Liberal Media

Published On:

Date:

बदायूं। तहसील बिसौली स्थित श्री प्राचीन रामलीला मैदान के झंडी स्थल को असामाजिक तत्वों द्वारा जानबूझकर क्षतिग्रस्त किए जाने का मामला सामने आया है। इस घटना से क्षेत्र में आक्रोश फैल गया है और लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं।

श्री प्राचीन रामलीला कमेटी के सदस्यों ने बताया कि कुछ असामाजिक और आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों ने झंडी स्थल पर लगी भगवान की टाइल्स रूपी प्रतिमाओं को उखाड़कर क्षति पहुंचाई है। इस संबंध में कमेटी द्वारा पूर्व में आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई गई थी, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि शाम के समय यहां असामाजिक तत्व, शराबी और गैर-मजहबी लोग एकत्र होकर आपत्तिजनक गतिविधियां करते हैं, जिससे माहौल खराब हो रहा है। कमेटी और रामलीला प्रेमियों ने पुलिस प्रशासन से तत्काल स्थल का निरीक्षण कर सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन के लिए मजबूर होंगे।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights