वाराणसी जिले के कपसेठी थाना क्षेत्र के अर्जुनपुर गांव में सोमवार सुबह पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद के दौरान मारपीट हो गई। आरोप है कि विवाद सुलझाने पहुंचे ग्राम प्रधान प्रतिनिधि बलिराम यादव उर्फ फौजी पर मनबढ़ों ने लाठी-डंडे और रॉड से हमला कर दिया। बीच-बचाव में राजेन्द्र यादव और 12 वर्षीय खुशबू यादव भी घायल हो गईं। घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सेवापुरी ले जाया गया, जहां से गंभीर रूप से घायल प्रधान पति को जिला अस्पताल वाराणसी रेफर किया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
अर्जुनपुर गांव में विवाद सुलझाने गए प्रधान पति पर हमला, बच्ची समेत तीन घायल
Published On:
Date:








