सपा नेता अखिलेश यादव के हमशक्ल का वीडियो हुआ वायरल
समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के हमशक्ल का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। अखिलेश यादव जैसे दिखने वाले शख्स का नाम सलाउद्दीन बताया जा रहा है।
सलाउद्दीन ने बताया कि लोगों के कहने पर उन्होंने अपने बाल बढ़ाए हैं, ताकि वह अखिलेश यादव जैसे दिख सकें। उन्होंने यह भी कहा कि वह ‘भैया’ से मिलना चाहते हैं, लेकिन चुनाव के लिए पार्टी का टिकट नहीं मांगेंगे।
वीडियो वायरल होने के बाद लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं और कई यूजर्स उनकी शक्ल-सूरत की तुलना अखिलेश यादव से कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है।








