शाहजहांपुर | LIBERAL MEDIA
शाहजहांपुर जिले की समाजसेवी अनुश्री मिश्रा का चयन प्रतिष्ठित नेशनल यूथ कॉन्क्लेव के लिए हुआ है। उनके चयन से पूरे जिले में खुशी की लहर है और इसे गौरवपूर्ण उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है।
सरायं काइया निवासी अनुश्री मिश्रा ‘आर्ट ऑफ गिविंग’ संस्था द्वारा आयोजित इस राष्ट्रीय कॉन्क्लेव में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगी। यह कार्यक्रम 18 से 20 अप्रैल तक ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में आयोजित होगा, जिसमें देशभर से चयनित युवा भाग लेंगे।
कॉन्क्लेव में उत्तर प्रदेश की स्टेट को-ऑर्डिनेटर काजल यादव के नेतृत्व में प्रतिभागियों का मार्गदर्शन किया जाएगा, जबकि प्रख्यात शिक्षाविद डॉ. अच्युत सामंत के निर्देशन में युवाओं को नेतृत्व क्षमता, सामाजिक सरोकार और व्यक्तित्व विकास से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी जाएंगी।
अनुश्री मिश्रा का चयन उनके उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों और जनसेवा के प्रति समर्पण के आधार पर किया गया है। उनके इस चयन को जिले के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत माना जा रहा है।
कॉन्क्लेव के दौरान लीडरशिप डेवलपमेंट, इंटरैक्टिव सेशन, सांस्कृतिक कार्यक्रम और नेटवर्किंग जैसी गतिविधियां आयोजित होंगी, जो प्रतिभागियों को नई दिशा प्रदान करेंगी।
अनुश्री मिश्रा ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह अवसर उनके लिए गर्व का विषय है और वे इस मंच के माध्यम से समाज सेवा के क्षेत्र में और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा लेंगी।
अनुश्री मिश्रा का नेशनल यूथ कॉन्क्लेव में चयन, शाहजहांपुर का बढ़ाया मान
Published On:








