अंतरजनपदीय शातिर चोर गिरफ्तार, 37 लाख से अधिक के आभूषण बरामद

By Liberal Media

Published On:

Date:

मऊ | LIBERAL MEDIA
मऊ पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एक अंतरजनपदीय शातिर चोर मनोज गुप्ता को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए हैं। मामले की जानकारी पुलिस अधीक्षक डॉ. इला मारन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दी।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी देवरिया जनपद का निवासी मनोज गुप्ता है, जो कई जिलों में चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था। आरोपी पहले घरों की रेकी करता था और मौका मिलते ही चोरी कर फरार हो जाता था।
पुलिस ने आरोपी के पास से 206 ग्राम सोना और 1535 ग्राम चांदी के आभूषण बरामद किए हैं, जिनकी बाजार कीमत करीब 37 लाख 52 हजार 500 रुपये आंकी गई है। इसके अलावा चोरी की घटनाओं में प्रयुक्त एक बाइक और एक मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है।
जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी ने अवैध तरीके से अर्जित धन से कई जिलों में अपनी पत्नी के नाम पर जमीन और मकान खरीद रखे हैं। चोरी किए गए आभूषणों में से करीब 11 लाख 62 हजार रुपये तथा लगभग 7 लाख रुपये के सोने के आभूषणों पर गोल्ड लोन भी लिया गया था।
पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ गोरख

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights