फर्रुखाबाद में थाना कादरी गेट क्षेत्र के उत्तरी बंधा पांचाल घाट पर सरिया लदा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर एक दुकान में जा घुसा। हादसे के समय दुकान के बाहर बैठे लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई, जिससे बड़ा हादसा टल गया। ट्रैक्टर की टक्कर से पास खड़ी एक स्कूटी क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
लेटेस्ट न्यूज़








