सोनभद्र। चोपन थाना क्षेत्र के कुरहुल ग्राम पंचायत में अंधविश्वास का खौफनाक मामला सामने आया है। भूत-प्रेत के शक में एक युवक ने अपने ही बड़े भाई और भाभी पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
बताया जा रहा है कि आरोपी को अपने बेटे की मौत को लेकर अंधविश्वास था। इसी शक के चलते उसने वारदात को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गया। ग्रामीणों की मदद से घायलों को पहले चोपन सीएचसी और फिर जिला अस्पताल रेफर किया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपी की तलाश की जा रही है।








