अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (AMU) के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज (JN मेडिकल) में हिंदू कर्मचारी के तिलक लगाने को लेकर उठा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। जेएन मेडिकल के पर्चा विभाग में तैनात कर्मचारी आशीष शर्मा ने न्याय न मिलने पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिकायत की है।
पीड़ित कर्मचारी आशीष शर्मा का कहना है कि ड्यूटी के दौरान तिलक लगाने पर मुस्लिम स्टाफ के कुछ कर्मचारियों ने आपत्ति जताई। इस संबंध में उन्होंने विभागीय और विश्वविद्यालय स्तर के अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
आशीष शर्मा ने बताया कि बार-बार शिकायत के बावजूद जब उन्हें न्याय नहीं मिला, तो उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री के साथ-साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी पूरे मामले से अवगत कराते हुए न्याय की मांग की है।
फिलहाल यह मामला धार्मिक स्वतंत्रता और कार्यस्थल पर भेदभाव से जुड़े सवाल खड़े कर रहा है, वहीं विश्वविद्यालय प्रशासन की भूमिका को लेकर भी चर्चाएं तेज हो गई हैं।








