अमरोहा: पारिवारिक विवाद में हिंसा, गर्भवती महिला समेत तीन से मारपीट

By Liberal Media

Published On:

Date:

थाना आदमपुर क्षेत्र के ग्राम ढबारसी में घरेलू सामान रखने को लेकर पारिवारिक विवाद हिंसक हो गया। आरोप है कि सगी मां और सौतेले भाई-बहन ने मिलकर राजू, उसकी आठ माह की गर्भवती पत्नी समेत तीन लोगों के साथ गाली-गलौज और मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी।

घटना में तीनों घायलों को गंभीर चोटें आईं, जिनका मेडिकल कराया गया है। पीड़ित राजू की तहरीर पर थाना आदमपुर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights