अमरोहा में थार से खतरनाक स्टंट, वीडियो वायरल

By Liberal Media

Published On:

Date:

अमरोहा। नौगावां सादात कस्बे में मॉडिफाइड थार गाड़ी से युवाओं द्वारा खतरनाक स्टंटबाजी का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए युवाओं ने सड़क पर थार पर बैठकर स्टंट किए, जिससे यातायात पूरी तरह बाधित हो गया और लंबा जाम लग गया।

जाम के बीच भी युवक वीडियो बनाते रहे और पुलिस को खुली चुनौती देते नजर आए। स्टंटबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हैरानी की बात यह है कि वीडियो वायरल होने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

मामला नौगावां सादात कस्बे से जुड़ा बताया जा रहा है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights