अमरोहा: चौकी पुलिस की कथित सांठगांठ में अवैध खनन पकड़ा, थाने में मचा हड़कंप

By Liberal Media

Published On:

Date:

हसनपुर। थाना आदमपुर क्षेत्र के ढबारसी गांव में पुलिस चौकी के पास चल रहे अवैध खनन को लेकर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठे। स्थानीय सूत्रों के अनुसार खनन माफिया चौकी पुलिस की कथित सांठगांठ से काम चला रहे थे।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने खनन स्थल पर दबिश दी। पुलिस को देखकर खनन माफिया भागने लगे, इसी दौरान मिट्टी से भरे हेड्रारे ने पुलिस वाहन में टक्कर मार दी, जिससे वाहन का पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और टायर फट गया। पुलिस ने मौके पर हेड्रारे को पकड़कर थाने ले गई।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। उच्च अधिकारियों के संज्ञान में आने के बाद हेड्रारे को सीज कर दिया गया। स्थानीय लोग अवैध खनन पर सख्त कार्रवाई और दोषी पुलिसकर्मियों की जांच की मांग कर रहे हैं।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights