अमृत 2.0 योजना के तहत तालाबों के सौंदर्यीकरण कार्य का राज्यमंत्री ने किया निरीक्षण

By Liberal Media

Published On:

Date:

Kannauj | Liberal Media

कन्नौज जिले में अमृत 2.0 योजना के अंतर्गत शहर के तीन प्रमुख तालाबों के सौंदर्यीकरण और पुनर्जीवन कार्य तेजी से प्रगति पर है। इसी क्रम में रविवार को समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने कलेक्ट्रेट रोड स्थित निर्माणाधीन तालाब का स्थलीय निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कार्यदायी संस्था को समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण और मानकों के अनुरूप कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान राज्यमंत्री असीम अरुण ने बताया कि तालाब परिसर के पास योगा सेंटर का निर्माण कराया जाएगा, जिससे मॉर्निंग वॉक पर आने वाले लोग योगासन और प्राणायाम कर सकें। साथ ही फूड कोर्ट और पार्किंग की सुविधा भी विकसित की जाएगी।

राज्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में कन्नौज को यह महत्वपूर्ण परियोजना मिली है। उन्होंने आमजन से तालाबों की स्वच्छता बनाए रखने और जल को प्रदूषित न करने की अपील की, ताकि पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ पशु-पक्षियों को सुरक्षित प्राकृतिक आवास मिल सके।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights