आमना मेमोरियल पब्लिक स्कूल का 20वां वार्षिक उत्सव धूमधाम से सम्पन्न

By Liberal Media

Published On:

शाहजहांपुर। कोठी उस्मान बाग स्थित आमना मेमोरियल पब्लिक स्कूल में विद्यालय का 20वां वार्षिक उत्सव हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर महापौर अर्चना वर्मा उपस्थित रहीं। अतिथियों का स्वागत परंपरानुसार पुष्पगुच्छ भेंट कर किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ कक्षा 3 के अफ़ज़ल द्वारा प्रस्तुत नात-ए-पाक तथा कक्षा 8 की तनु सक्सेना द्वारा सरस्वती वंदना से हुआ। इसके पश्चात अनबिया, इंशा, जमैमा, फिरदौस, रीवा, आयशा, कुलसुम, सगूफी और माहिरा ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर समां बांध दिया।

“आज है संडे” गीत पर अयान, अकदस, सोहराब खान, सरजिल, अरहम, जोया, अलीना, अदीबा व आतिफा ने शानदार एक्शन डांस प्रस्तुत किए।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights