अमेरिका ने वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी सिलिया फ्लोरेस को हिरासत में ले लिया है। अमेरिकी अटॉर्नी जनरल पाम बॉन्डी ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि मादुरो के खिलाफ नार्को-आतंकवाद साजिश, कोकीन आयात नेटवर्क चलाने, और अमेरिका के खिलाफ मशीनगन व विस्फोटक उपकरण रखने जैसे गंभीर आरोपों में नए अभियोग दर्ज किए जाएंगे।
अमेरिकी न्याय विभाग के अनुसार, मादुरो को अब अमेरिका की न्यायिक प्रक्रिया का सामना करना होगा। इस कार्रवाई को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक अभूतपूर्व कदम माना जा रहा है, जिससे लैटिन अमेरिका की राजनीति और अमेरिका–वेनेजुएला संबंधों में बड़ा भूचाल आने की संभावना जताई जा रही है।
सूत्रों का कहना है कि आने वाले दिनों में इस मामले में और भी खुलासे और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।
अमेरिका की बड़ी कार्रवाई: वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो हिरासत में, गंभीर आरोपों में मुकदमे की तैयारी
Published On:
Date:














