कानपुर–सचेंडी थाना क्षेत्र अंतर्गत भौती अंडरपास का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद प्रशासनिक हलचल बढ़ गई है। वीडियो में कार सवार कुछ युवक गाड़ियों की छत पर खड़े होकर नाचते और स्टंट करते नजर आ रहे हैं।
युवक कार में हूटर बजाते, दबंगई वाले गाने सुनाते और सड़क जाम करते दिख रहे हैं। वीडियो में साफ दिख रहा है कि युवकों को पुलिस का कोई डर नहीं है। इस दौरान ट्रैफिक नियमों की जमकर धज्जियां उड़ाई गईं।
पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है और वीडियो में दिख रहे युवकों की पहचान कर कानूनी कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है।








