अमडी टोल पर रेडियम रिफ्लेक्टर से सड़क सुरक्षा बढ़ाई

By Liberal Media

Published On:

Date:

बुढ़नपुर: सड़क हादसों की रोकथाम के लिए अमडी टोल प्लाजा पर टोल कर्मियों ने वाहनों पर रेडियम रिफ्लेक्टर लगाने का अभियान चलाया। बढ़ती ठंड और कोहरे के बीच वाहन चालकों को दूर से वाहन दिखाई देने के लिए यह पहल की गई। टोल प्रबंधक दिलीप सिंह ने चालकों को सुरक्षित दूरी बनाए रखने, लाइट व इंडिकेटर सही प्रयोग करने और फोग लाइट इस्तेमाल करने की भी सलाह दी। अभियान के तहत प्रतिदिन लगभग 200 वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाए जा रहे हैं।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights