अमेरिका से सामने आया रूह कंपा देने वाला मामला, जांच में रिश्तों और साजिश का खुलासा
अमेरिका से मानवता को झकझोर देने वाला सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक महिला ने अपनी गर्भवती बेटी का पेट काटकर गर्भस्थ शिशु को बाहर निकाल दिया, जबकि इस घिनौने कृत्य में उसका सौतेला पिता भी शामिल था। घटना के बाद मां और सौतेले पिता दोनों की मौत हो गई।
जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि सौतेला पिता ही गर्भस्थ बच्चे का असली पिता था और वह बच्चे को अपनी पत्नी की बेटी रेबेका के मंगेतर को सौंपने की योजना बना रहा था। यह मामला न केवल रिश्तों की विकृत मानसिकता को उजागर करता है, बल्कि समाज को शर्मसार करने वाला भी है।














