मोहनलालगंज में अलमास हत्याकांड का खुलासा, तीन गिरफ्तार

By Liberal Media

Published On:

Date:

मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र के मऊ गांव में युवक अलमास की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार अपमान का बदला लेने के लिए आरोपियों ने पार्टी के बहाने अलमास को बुलाकर डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी और शव झाड़ियों में फेंक दिया। आरोपियों के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त डंडा, बाइक और मृतक का मोबाइल बरामद किया गया है। पुलिस व सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई में मामले का सफल अनावरण किया।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights